फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Opposition to privatization of the power distribution sector; demand for rejection of applications.

Rewari News: बिजली वितरण क्षेत्र के निजीकरण का विरोध, आवेदन खारिज करने की मांग

Fri, 12 Jun 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Opposition to privatization of the power distribution sector; demand for rejection of applications.
रेवाड़ी। बिजली उपभोक्ता मंच ने गुरुग्राम और नूंह जिलों के बिजली वितरण क्षेत्र के निजीकरण का विरोध करते हुए हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) से इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड के आवेदन को खारिज करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंच के जिला सचिव रतन प्रकाश ने कहा कि यह कदम बिजली वितरण व्यवस्था को निजी कंपनियों के हवाले करने की तैयारी है। निजी कंपनियों का मुख्य उद्देश्य अधिकतम मुनाफा कमाना होता है, जिससे भविष्य में बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा जो पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली आम लोगों की मूलभूत आवश्यकता है और इसकी दरें आम नागरिकों की पहुंच में रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि बिजली वितरण निजी हाथों में चला गया तो उपभोक्ताओं के साथ-साथ बिजली कर्मचारियों की नौकरियों पर भी संकट खड़ा हो सकता है।
उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कुल राजस्व का 70 प्रतिशत हिस्सा अकेले गुरुग्राम जिले से प्राप्त होता है। ऐसे में यदि यह क्षेत्र निजी कंपनी को सौंप दिया जाता है तो सरकारी बिजली वितरण व्यवस्था की वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है, जिसका बोझ उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा।
बिजली उपभोक्ता मंच ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया गया तो संगठन इसका जोरदार विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed