फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ONGC to set up modern digital library in government school

राजकीय विद्यालय में ओएनजीसी स्थापित करेगा आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय

Sun, 26 Jun 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
ONGC to set up modern digital library in government school
ततारपुर स्कूल में बनाई गई लाइब्रेरी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पब्लिक सेक्टर की टॉप कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) सीएसआर योजना के तहत जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाल्हावास में आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करेगी। उक्त जानकारी कंपनी के एग्जीक्यूटिव अधिकारी विनोद यादव ने दी है। जिले में ऐसे पुस्तकालय हांसाका, श्योराज माजरा, ततारपुर विद्यालयों में स्थापित हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी कंपनी ने जिला महेंद्रगढ़ के आठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिलारपुर, राता कला, बिहाली, बाछोद, बोचड़िया, भगडाना, सुरजनवास और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में आधुनिक पुस्तकालय विकसित कराए हैं। गत 5 जून को कंपनी के मानव संसाधन विभाग की महाप्रबंधक निर्मला पटेल ने ओएनजीसी के सीएसआर अधिकारी के साथ इन नव स्थापित डिजिटल पुस्तकालयों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2019 में इस कंपनी ने जिला गुरुग्राम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पहाड़ी में भी ऐसा पुस्तकालय विकसित कराया, जिसमें एसी, सीसीटीवी, कंप्यूटर, वाई-फाई, सोलर पैनल जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यह प्रदेश के सरकारी विद्यालयों का अद्वितीय पुस्तकालय है, जिसका उपयोग कई गांवों के छात्र कर रहे हैं। यह कंपनी इसे हरियाणा में मॉडल पुस्तकालय के रूप में विकसित करेगा। उनके अनुसार इन पुस्तकालयों को ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक - मुख्य सीएसआर सोमेश रंजन के मार्गदर्शन में विकसित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed