फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SIR timeline extended; final electoral roll to be published on November 30

Rewari News: एसआईआर की समय सीमा बढ़ी, अब 30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Sat, 31 Oct 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
SIR timeline extended; final electoral roll to be published on November 30
रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। अब दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस जारी करने और उनके निस्तारण की प्रक्रिया 20 नवंबर तक पूरी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 30 नवंबर को होगा। पहले इसके लिए अलग तिथि निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत दावे और आपत्तियों से संबंधित नोटिस चरण तथा उनके निस्तारण के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। आयोग की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार अब 20 नवंबर तक इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसआईआर के तहत मतदाता सूचियों को अद्यतन करने और उनमें आवश्यक संशोधन करने की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इसके प्रकाशन की नई तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार रेवाड़ी जिले में भी एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को नई समय-सारणी के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को निर्धारित समय में पूरा करने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा।

इस संशोधन से मतदाता सूची में नाम, विवरण और अन्य संबंधित प्रविष्टियों को लेकर दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाता उसमें अपने नाम और विवरण की जांच कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed