फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   42.37 mm of rain in the district over 30 hours; roads turn into ponds

Rewari News: 30 घंटे में जिले में 42.37 एमएम बारिश, सड़कें बनीं तालाब

Sat, 31 Oct 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
42.37 mm of rain in the district over 30 hours; roads turn into ponds
बावल मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी बारिश होने जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के साथ चली ठंडी हवा से ठंड बढ़ गई है। शहर की सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले में वीरवार से लेकर शुक्रवार दोपहर तक अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पिछले 30 घंटे में पाल्हावास में 65 एमएम बारिश हुई, जबकि रेवाड़ी में 68 एमएम बरसात दर्ज की गई।
विज्ञापन

रेवाड़ी में 68, पाल्हावास में 65, बावल में 48, डहीना में 42, धारूहेड़ा में 40, कोसली में 30, नाहड़ में 28, मनेठी में 18 बारिश दर्ज की गई। जिले में औसतन 42.37 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर पानी जमा हो गया। बावल रोड, सर्कुलर रोड, दिल्ली रोड, मॉडल टाउन, भाड़ावास मार्ग और सेक्टरों में कई जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
सड़कों पर पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क पर जमा पानी के बीच से वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया। वहीं, पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस था। रात के समय ठंड का दौर शुरू हो गया है। लोगों को कंबल व रजाई का सहारा लेना पड़ रहा है।

सुबह की दिनचर्या हुई प्रभावित
वीरवार रात से ही रुक-रुककर बारिश का दौर शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह बारिश जारी रहने के कारण नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य कामकाज के लिए घरों से निकलने वाले लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। सुबह के समय सड़कों पर पानी जमा होने और लगातार बारिश के चलते आवागमन धीमा रहा। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, सड़कों पर जमा पानी के कारण कई स्थानों पर परेशानी बनी रही।


आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 31 अक्तूबर तक मौसम के परिवर्तन रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हवा और गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। बादल छाने और बारिश होने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। वहीं, रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी से उत्तर-पूर्वी होने और बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी आने के कारण मौसम में बदलाव बना रह सकता है। इस दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है।

बावल मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

बावल मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

बावल मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

बावल मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

बावल मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

बावल मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

बावल मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

बावल मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

बावल मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

बावल मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed