फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rajasthan Roadways bus collides with dumpers on highway; five passengers injured

Rewari News: हाईवे पर डंपरों से टकराई राजस्थान रोडवेज की बस, पांच यात्री घायल

Sat, 31 Oct 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Roadways bus collides with dumpers on highway; five passengers injured
हाईवे पर क्षतिग्रस्त राजस्थान रोडवेज की बस। संवाद
बावल। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस के बीच टक्कर हो गई। पहले आपस में भिड़े दो डंपरों के बाद पीछे से आ रही बस भी उनसे जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में बस चालक सत्यनारायण समेत कई यात्री घायल हो गए। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घायलों को बावल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 5 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन

जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे दो डंपर शुक्रवार सुबह रूध फ्लाईओवर पर आपस में टकरा गए थे। भिड़ंत के बाद दोनों डंपर सड़क पर ही खड़े रहे। इसी दौरान जयपुर की ओर से दिल्ली जा रही राजस्थान रोडवेज की बस वहां पहुंची और दोनों डंपरों से टकरा गई। अचानक हुई टक्कर से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि बस चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। बस चालक के अनुसार बारिश के कारण शीशे पर पानी जमा होने से आगे का दृश्य स्पष्ट नहीं था। ऐसे में सड़क पर खड़े डंपर समय रहते दिखाई नहीं दिए।
चालक सत्यनारायण ने बताया कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे और सभी दिल्ली जा रहे थे। उसने आरोप लगाया कि पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए डंपरों के पीछे आने वाले वाहनों को सतर्क करने के लिए कोई चेतावनी संकेतक नहीं लगाया गया था।


हाईवे पर लगा लंबा जाम
हादसे की सूचना मिलने पर निजी अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. दीपक जैन के अनुसार घायलों का उपचार किया गया और फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद बस चालक को छुट्टी दे दी गई।उधर, हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। तेज बारिश के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हाईवे पर क्षतिग्रस्त राजस्थान रोडवेज की बस। संवाद

हाईवे पर क्षतिग्रस्त राजस्थान रोडवेज की बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed