{"_id":"6ae4e7ce830218c75a065a25","slug":"police-personnel-and-their-family-members-underwent-health-check-ups-rewari-news-c-198-1-rew1001-248010-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने कराया स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने कराया स्वास्थ्य जांच
Sat, 31 Oct 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
शिविर में जांच करवाते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस के तहत शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 37 से अधिक पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर का शुभारंभ डीएसपी मुख्यालय संजीव बल्हारा ने किया। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच की और उचित परामर्श दिया। इस दौरान वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण यादव, डॉ. कनिष्क, रेखा यादव, फार्मासिस्ट नरेंद्र धनखड़ मौजूद रहा।
डॉ. तरुण यादव ने बताया कि किडनी की बीमारी के शुरुआती चरण में अक्सर स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। कई बार मरीजों को बीमारी का पता तब चलता है, जब किडनी प्रभावित हो चुकी होती है। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, बीपी, मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को नियमित जांच करानी चाहिए। उन्होंने कम नमक वाला भोजन करने, रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करने और धूम्रपान व शराब से दूर रहने की सलाह दी।