फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NHAI is being bombarded with letters, yet the problems persist.

Rewari News: एनएचएआई पर पत्रों की बौछार फिर भी कटों भरमार

Thu, 15 Jan 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 15 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
NHAI is being bombarded with letters, yet the problems persist.
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर बने अवैध कट। संवाद
रेवाड़ी। जिले में सड़क सुरक्षा कमेटी की हर माह होने वाली बैठक अब महज औपचारिकता बनकर रह गई हैं। हर बैठक में नेशनल हाईवे पर बने अवैध कटों को बंद कराने और दोबारा खोलने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की बातें तो होती हैं लेकिन जमीनी स्तर पर आज तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा से जुड़े अधिकारी लगातार एनएचएआई को रिमांडर भेज रहे हैं पर इसका असर एनएचएआई पर होता नजर नहीं आ रहा। जिले से गुजरने वाले तीन नेशनल हाईवे में सबसे गंभीर स्थिति दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 की है जहां अकेले 113 अवैध कट बने हैं। इन्हीं कटों के कारण हर माह दुर्घटनाएं होती हैं। इन अवैध कटों की वजह से साल में 300 से अधिक सड़क हादसे होते हैं।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में निर्देश दिए गए थे कि प्रदेश के किसी भी नेशनल हाईवे पर अवैध कट बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके बावजूद जिले से गुजरने वाले तीनों नेशनल हाईवे पर आज तक एनएचएआई की ओर से एक भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीए कार्यालय, ट्रैफिक पुलिस और दूसरे संबंधित विभागों द्वारा कई बार एनएचएआई को पत्र लिखे जा चुके हैं लेकिन अवैध कट बंद करने की कार्रवाई धीमी है। रोहतक और जैसलमेर नेशनल हाईवे पर कटों की संख्या अपेक्षाकृत कम है जबकि वाहनों का सबसे अधिक दबाव दिल्ली–जयपुर एनएच-48 पर है और यहीं कटों की भरमार है।
इन अवैध कटों को बनाने वालों में सबसे ज्याद होटल और ढाबा संचालक हैं जबकि दूसरे नंबर पर पेट्रोल पंप संचालक हैं। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच इन कटों पर कोई चेतावनी संकेत या साइनेज नहीं होता। ऐसे में पेट्रोल पंप या ढाबे से निकलते समय वाहनों के टकराने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

इंसेट
कट बंद होते ही कारोबार पर पड़ता है असर
अवैध कट बंद होते ही पेट्रोल पंप और ढाबे का व्यवसाय प्रभावित हो जाता है। कई स्थानों पर कट बंद होने के बाद वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है जिससे वे वहां रुकने से बचते हैं। यही कारण है कि कट बंद होने के कुछ समय बाद उन्हें दोबारा खोल दिया जाता है।


इंसेट
तीन नेशनल हाईवे पर अवैध कटों पर एक नजर
नेशनल हाईवे
पेट्रोल पंप कट होटल/ढाबा कट अन्य कट
एनएच -48
40
62
11
एनएच-11
2
0
1
एनएच-3
20
2
1
------------
वर्जन
एनएचएआई की ओर से अवैध कट बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। धारूहेड़ा की ओर से पहले कट बंद कराए गए थे और अब धारूहेड़ा से बावल की ओर कार्य चल रहा है।- पवन कुमार, डीएसपी ट्रैफिक

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर बने अवैध कट। संवाद

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर बने अवैध कट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed