फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Newly appointed state president of NSUI welcomed

Rewari News: एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

Sun, 27 Aug 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 27 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed state president of NSUI welcomed
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

कोसली। एनएसयूआई विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अविनाश यादव रविवार को अपने पैतृक गांव कोसली पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कुलदेवता बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व युवकों ने उसके सम्मान में बाइक रैली निकाली। ग्रामीणों और महिलाओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।
अविनाश यादव ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है पूरी निष्ठा से निभायेंगे। उन्होंने कहा कि गांव और अपने मेहनत के बल पर ही पार्टी ने मुझे यह पद दिया है तो मेरा भी हरियाणा के साथ ही अपने क्षेत्र के लिए कुछ करने का फर्ज बनता है। क्षेत्र में शिक्षा को लेकर छात्रों को दूर के शहरो में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। आने वाले चुनावों में उनकी सरकार बनते ही क्षेत्र को शिक्षा का हब बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की छात्र इकाई युवा जोश और उत्साह के साथ ही अपने दायित्वों के प्रति समर्पित है।
विज्ञापन

अविनाश ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग आज छात्र संघ चुनावों की बहाली का वादा भूले बैठे हैं। आने वाले समय में छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए मज़बूती से लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर उनके पिता बीरेन्द्र यादव, माता अरुणा, सरपंच रामकिशन, रामफल कोसलिया, कैलाशबाई, अनिल यादव व रिंकू यादव सहित अनेक युवा व ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed