फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Municipal employees expressed their resentment by burning a copy of the government order.

Rewari News: नगर पालिका कर्मचारियों ने सरकार के आदेश की प्रति जलाकर जताया रोष

Tue, 08 Sep 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Municipal employees expressed their resentment by burning a copy of the government order.
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान अनिल कुमार ने की, जबकि मंच का संचालन इकाई सचिव सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ईश्वर सिंह, वीएसकेएस के पूर्व प्रधान राजेंद्र तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजकुमार ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार की ओर से जारी उस पत्र/प्रति का विरोध किया, जिसमें कर्मचारियों को बिना मांगों का समाधान किए वापस ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों ने उक्त प्रति को जलाकर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में तेज सिंह, राजवीर, संजय, वरुण, अजय, बंटी, रामकिशन, गीता, शर्मिला, ममता, इंदु, सुशीला सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान करते हुए जल्द वार्ता कर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed