फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Missionary box filled with five thousand rupees theft, two arrested

पांच हजार रुपयों से भरा दानपात्र चोरी, दो गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Nov 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन

माता के मंदिर में रखे दानपात्र को शनिवार रात चोरों ने चुरा लिए। दानपात्र में पांच हजार रुपये थे। चोरी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की हुई नकदी भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन


संघी का बास मोहल्ले में दुर्गा माता मंदिर के पुजारी रामऔतार ने बताया कि शुक्रवार शाम वह रोज की तरह पूजा-अर्चना कर शाम को घर लौट गया। शनिवार सुबह जब पुजारी फिर से मंदिर पहुंचा तो वहां से करीब पांच हजार रुपयों से भरा दानपात्र गायब था। पुजारी ने इसकी सूचना मोहल्ले और पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बास मुहल्ले के ही दो युवकों नवीन उर्फ नीटू और योगेश उर्फ धनु को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की हुई पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


मामले में शहर थाना के एसएचओ मित्रपाल सिंह ने बताया कि मंदिर में चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिया गया है। घटना में संलिप्तता का पता करने के लिए दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed