फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meritorious students were honoured

Rewari News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Fri, 30 May 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honoured
फोटो : 8गांव लिसान के सरकारी स्कूल में बच्चों को सम्मानित करते आवाज फाउंडेशन व शिक्षा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डहीना। गांव लिसान स्थित शहीद छाजू राम राजकीय उच्च विद्यालय में आवाज फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में दसवीं की परीक्षा में मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी डीईओ व डीपीसी डॉ. राजेन्द्र शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि जय भगवान यादव खालेटा और आवाज फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव सत्य नारायण सांभरिया निमोठ रहे। संचालन राज कुमार ने किया।
विज्ञापन

समारोह में मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। गांव के सरपंच जयसिंह यादव ने भी आठ छात्र-छात्राओं को 200 रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज फाउंडेशन और स्कूल के मुख्याध्यापक की ओर से मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को गौरव सम्मान पत्र तथा अक्षय निधि बेटियां नामक पुस्तक भेंट की गई।
शिक्षक जय भगवान खालेटा ने निजी कोष से कक्षा 1 से तीसरी तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 1 कापी, 2 पेंसिल शार्पनर, चौथी से पांचवीं कक्षा के बच्चों को 2 कापी, 2 पेन, कक्षा 6 से 10 तक को 3 रजिस्टर और 3 पैन निशुल्क वितरित किए।

मेरिट में आए 8 छात्र- छात्राओं को मिल्टन वाटर बोतल, कक्षा 4 से 8 के बच्चों को टिफिन दिया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के कृष्ण पुनिया, पूनम कुमारी, सरला देवी, नरेश कुमार पीटीआई, देवेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, बलदेव सिंह, राजेन्द्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed