{"_id":"685af2eb748601b33d0e7224","slug":"merit-list-will-be-released-in-colleges-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1001-221599-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महाविद्यालयों में मेरिट सूची कल होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महाविद्यालयों में मेरिट सूची कल होगी जारी
Wed, 25 Jun 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के 20 महाविद्यालयों में 25 जून को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 26 को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। स्नातक प्रथम वर्ष में विभिन्न संकायों में दाखिले के लिए 7835 ऑनलाइन आवेदन हुए हैं।
27 से 30 जून तक फीस जमा होगी। 2 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी। 3 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी और 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा होगी। बता दें कि महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए 16 जून तक आवेदन मांगे थे। विद्यार्थियों को आवेदनों में हुई त्रुटियों को सुधारने का मौका दिया गया था।
पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन प्रतिलिपि, विद्यार्थी के हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतिलिपि, 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी), चरित्र प्रमाण पत्र, एनसीसी, एनएसएस, खेल प्रमाणपत्र (जहां भी लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस या एससी, बीसी छात्रवृत्ति के लाभ का दावा करने के लिए आय प्रमाण पत्र, आरक्षित प्रमाण पत्र व गैप ईयर होने पर एफिडेविट आदि दस्तावेज शामिल करने होंगे।