{"_id":"69eba3deb833ef1d4e0d4b0d","slug":"manoj-vaishnavi-and-vinita-were-the-winners-in-the-debate-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-237366-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में मनोज, वैश्नवी और विनीता रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में मनोज, वैश्नवी और विनीता रहीं विजेता
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मनोज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैश्नवी द्वितीय स्थान पर रहीं जबकि विनीता ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने एकल जीवन के सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। कुछ विद्यार्थियों ने इसे स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता एवं व्यक्तिगत विकास का अवसर बताया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. ऋतु बजाज ने कहा कि वाद-विवाद, समूह चर्चा एवं भाषण जैसी गतिविधियां एमबीए पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा हैं जो विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच, आत्मविश्वास एवं संप्रेषण कौशल का विकास करती हैं।
विज्ञापन
एमबीए प्रथम वर्ष के कक्षा समन्वयक डॉ. सुशांत यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 40 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभाग के अन्य अध्यापक प्रो. समृद्धि, डॉ. भारती, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. देवेश अग्रवाल, डॉ. सुरेंद्र कुमार एवं डॉ. कंवर सिंह भी उपस्थित रहे।