{"_id":"6783fdda5c0e7fcd2d0d09cc","slug":"makar-sankranti-brings-new-energy-into-life-dinesh-rewari-news-c-198-1-rew1001-213879-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति से जीवन में होता है नई ऊर्जा का संचार : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति से जीवन में होता है नई ऊर्जा का संचार : दिनेश
Sun, 12 Jan 2025 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 12पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी । हमारा परिवार संस्था की ओर से लोहड़ी व मकर संक्रांति को लेकर संगोष्ठी का आयोजन रविवार को पंजाबी धर्मशाला में किया गया। मुख्य अतिथि आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पवन गोयल, नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष निशांत यादव, दीपा भारद्वाज रहीं। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा व स्वामी विवेकानंद की जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोहड़ी व मकर संक्रांति का त्योहार हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। लोहड़ी के अवसर पर लोग अपने घरों में पवित्र अग्नि जलाकर उसमें तिल, रेवड़ी व फूल्ले डालकर अग्नि देवता से परिवार में सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। अरुण गुप्ता, बलबीर अग्रवाल, विनोद शर्मा, निशा सीकरी, शशि जुनेजा, प्रीति कपूर व मधु गुप्ता ने मकर संक्रांति का महत्व बताया। डॉक्टर सपना यादव ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। डॉक्टर गुंजन गोयल, नीरू भारद्वाज, प्रीति कपूर व राजेंद्र गेरा को सम्मानित किया।