{"_id":"67534247065c4fc99b07e424","slug":"majra-demonstrated-to-start-opd-and-mbbs-classes-in-aiims-rewari-news-c-198-1-rew1001-212446-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: माजरा एम्स में ओपीडी और एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू कराने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: माजरा एम्स में ओपीडी और एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू कराने के लिए किया प्रदर्शन
Fri, 06 Dec 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एम्स संघर्ष समिति व किसान खेत मजदूर संगठन।
रेवाड़ी। एम्स संघर्ष समिति व किसान खेत मजदूर संगठन की तरफ से माजरा एम्स में ओपीडी और एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू कराने के लिए सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डहीना व कुंड को विकसित करने की मांग रखी गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद एवं सचिव ओमप्रकाश सैन, किसान नेता निमोठ के पूर्व सरपंच कॉमरेड सत्यवान, मनोज कुमार सेवानिवृत्त ईओ ने किया। जिले के तीनों विधायकों को उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन भी दिया गया। एम्स संघर्ष समिति के प्रवक्ता कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिले की जनता के साथ अन्याय हो रहा है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत देश में बनने वाले 22 एम्स में से 10 अभी निर्माणाधीन हैं, परंतु उन एम्स में ओपीडी शुरू की जा चुकी है। संबंधित एम्स के नाम से एमबीबीएस की कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं लेकिन माजरा एम्स में ऐसा नहीं है। धरने पर डॉक्टर एचडी यादव, विजय कुमार, राजरानी, यादराम, मास्टर लक्ष्मण सिंह, दिलबाग सूबेदार, रतन प्रकाश, रविंद्र कुमार, कंवल सिंह, रामकुमार निमोठ, राकेश सुनारिया, राजबीर राजेश, कृष्ण कुमार व अन्य मौजूद रहे।