फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kisan Mazdoor Sangathan holds public meeting in Turkiya-vas; preparations underway for agitation over demands.

Rewari News: तुर्कियावास में किसान मजदूर संगठन की जनसभा, मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी

Sat, 11 Jul 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mazdoor Sangathan holds public meeting in Turkiya-vas; preparations underway for agitation over demands.
मांगों को लेकर बातचीत करते किसान। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) की ओर से शनिवार को गांव तुर्कियावास में किसान मजदूर जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि किसान मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, मनरेगा योजना की बहाली, किसानों को फसल की लागत से डेढ़ गुना लाभकारी मूल्य देने, किसान मजदूरों को कर्ज मुक्त करने, बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर के विरोध सहित कई मुद्दों को लेकर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी, खाद और बीज के बढ़ते दामों से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से किसान और मजदूरों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का पूरा मुआवजा भी नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण गरीब परिवारों का जीवन कठिन हो गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों की वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों का निजीकरण आम लोगों के हितों के खिलाफ है। मनरेगा योजना को सीमित करने से मजदूरों को सालभर रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

इस मौके पर रामकुमार नीमोठ, नरेश, राजेंद्र कुमार, सुरेश चंद, सुमेर सिंह, करतार सिंह खटावली, संदीप कुमार, गजराज, कृष्ण, राजेश कुमार, सुनीता, सुमन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed