फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Joint investigation team constituted in case of Kalindi going down track

Rewari News: कालिंदी के डाउन ट्रैक पर जाने के मामले में संयुक्त जांच टीम बैठाई

Fri, 29 Sep 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 29 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Joint investigation team constituted in case of Kalindi going down track
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन से बुधवार को 11 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुई कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन के प्वाइंट नं 278 से अप की बजाय डाउन लाइन पर जाने के मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच टीम बैठाई गई है। मामले में टीम ने बुधवार की रात को करीब 2 बजे तक ट्रेन के लोको पायलट, गार्ड, प्वाइंटमैन व स्टेशन मास्टर सहित 23 लोगों से पूछताछ की। साथ ही बयान भी दर्ज किया गया। वीरवार को जयपुर से भी अधिकारी जांच के लिए रेलवे जंक्शन पर पहुंचे। एसएस कार्यालय में दिन भर जांच का कार्य चलता रहा, लेकिन शाम तक जांच किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची थी। इस मामले में शुक्रवार को अधिकारी किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन का डाउन ट्रैक पर जाना किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। रेलवे की ओर से तुरंत मामले की जांच के आदेश दे दिए गए थे। रेल विभाग के सूत्रों के अनुसार ट्रैक को सुचारु करने के बाद से ही जांच का कार्य शुरू हो गया था। गार्ड और ट्रेन के दोनों चालकों का मेडिकल कराया गया। इसके बाद उनके बयान दर्ज कराए गए। सूत्रों के अनुसार आरंभिक जांच में गार्ड और चालकों की लापरवाही की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed