फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jain community took out God's palanquin yatra

Rewari News: जैन समाज ने निकाली भगवान की पालकी यात्रा

Wed, 18 Sep 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 18 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Jain community took out God's palanquin yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिवस को उत्तम ब्रह्मचर्य के रूप में मनाया गया। अनंत चतुर्दशी पर शहर के मॉडल टाउन स्थित भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई।

दिगंबर जैन समाज के चल रहे आयोजन में जैन मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की और शांति धारा व अभिषेक किया। मंदिर में विधानाचार्य आकाश जैन शास्त्री के सानिध्य में दशलक्षण महापर्व मनाया गया। उन्होंने कहा कि आज का दिन उत्तम ब्रह्मचर्य के रूप में मनाया गया। जिसमें इसकी महता पर प्रकाश डाला गया। पूजा अर्चना में प्रधान दिनेश जैन लोहिया, सचिव दिनेश जैन, मुकेश जैन, सीए मोहित जैन, शैलेश जैन, अरविंद जैन, सुभाष जैन, सुनीता जैन, अमिता जैन, सुधा जैन, रानी जैन, रिया जैन, बबीता जैन, रजनी जैन, सविता जैन, सीमा जैन, दिव्या जैन, रेणु जैन आदि प्रमुख रूप उपस्थित थे। दशलक्षण महापर्व के लिए नगर के सभी मंदिरों को सुसज्जित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed