फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jagdish kept raising his voice for the interests of farmers: Chaduni

किसानों के हितों के लिए आवाज उठाते रहे जगदीश : चढूनी

Thu, 12 Mar 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jagdish kept raising his voice for the interests of farmers: Chaduni
बावल। गांव खेड़ा मुरार में किसान नेता जगदीश के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे। उन्होंने दिवंगत किसान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जगदीश बेहद शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और उन्होंने अपने विनम्र व्यवहार व मेहनत के दम पर किसान यूनियन में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
विज्ञापन

उनके निधन से जिले में किसान यूनियन को गहरा झटका लगा है। चढ़ूनी ने कहा कि जगदीश लगातार किसानों के हितों के लिए आवाज उठाते रहे और जिले में संगठन को मजबूत करने में उनका बड़ा योगदान रहा। उनके प्रयासों से कई किसानों की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचीं और उनका समाधान भी हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान चढ़ूनी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ होने वाली ट्रेड डील से भारतीय किसानों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अंग्रेज भी पहले व्यापारी बनकर भारत आए थे और बाद में उन्होंने देश पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में किसानों की आय भारत के किसानों की तुलना में बहुत अधिक है और वहां खेती को एक व्यापार के रूप में देखा जाता है जबकि भारत में खेती आज भी किसानों के लिए मुख्य व्यवसाय और आजीविका का साधन है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार आत्मनिर्भर भारत का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर दूसरे देशों से सामान मंगाकर भारत को उन पर निर्भर बनाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की जनसंख्या भारत से लगभग चार गुना कम है जबकि वहां खेती की जमीन कहीं अधिक है। ऐसे में यदि अमेरिका के साथ यह डील होती है तो भारतीय किसानों और खेती पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष समय सिंह यादव, प्रवीण कुमार, ओमप्रकाश नंबरदार, राजेश कुमार, नवल, जगदीश, जयसिंह, अमरपाल और जयसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed