फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions for drainage in Hans Nagar

Rewari News: हंस नगर में जलनिकासी कराने का निर्देश

Tue, 22 Jul 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Instructions for drainage in Hans Nagar
फोटो : 13 लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आमजन की शिकायतें सुनीं। हंसनगर में दूषित पानी भरने की शिकायत पर डीसी ने जलनिकासी कराने का निर्देश दिया।
अवैध कब्जे की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को पंचायत के रास्ते से अवैध कब्जा हटवाकर जलनिकासी कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने हंस नगर में दूषित पानी एकत्रित होने पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में बुढ़ापा पेंशन की शिकायत पर डीसी ने मौके पर ही संज्ञान लेते हुए बुढ़ापा पेंशन बनवाई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में नाम दर्ज कराने, पेंशन, जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, बिजली, पानी, रास्ते पक्का करवाने जैसी शिकायतें सामने आई जिनका डीसी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा और भविष्य में भी समाधान शिविरों के माध्यम से जनता की सीधी भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, डीएसपी जोगिंदर शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed