{"_id":"647f7a6a208b1a259b0fc766","slug":"inso-expressed-anger-over-leaving-universities-dependent-on-self-funds-rewari-news-c-198-1-rew1003-827-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: इनसो ने विश्वविद्यालयों को सेल्फ फंड के भरोसे छोड़ने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: इनसो ने विश्वविद्यालयों को सेल्फ फंड के भरोसे छोड़ने पर जताया रोष
Tue, 06 Jun 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के विश्वविद्यालयों को सेल्फ फंड के भरोसे छोड़ने पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) सरकार के फैसले के खिलाफ खड़ी हो गई है।
इनसो के हरियाणा प्रदेश प्रभारी रवि मसीत ने कहा कि सरकार का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार के फैसले से विश्वविद्यालयों को बहुत नुकसान होगा। सरकार का यह कदम विश्वविद्यालयों को पूंजीपतियों के हाथों में देने का है। सरकार प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपये टैक्स के रूप में लेती है। फिर भी सरकार शिक्षा को महंगी करने पर तुली है। गरीब और मध्यम परिवार के लोग शिक्षा महंगी होने पर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पाएंगे।
रवि मसीत ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि बिना सोचे समझे यह यह तुगलकी फरमान जारी किया गया है। अगर इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो पूरे हरियाणा में इनसो इसके लिए आंदोलन करेगी। इसके साथ सरकार के किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि की विश्वविद्यालय में एंट्री तक नहीं होने दी जाएगी। अगर सरकार विश्वविद्यालय को ग्रांट जारी नहीं करेगी तो सरकार का भी विश्वविद्यालय को अपने हिसाब से चलाने का कोई हक नहीं है।