{"_id":"691233b8633cf68e9b034a14","slug":"innovative-models-on-display-at-the-exhibition-rewari-news-c-198-1-rew1001-228740-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: संकुल स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: संकुल स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह
Tue, 11 Nov 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
कोसली। कस्बे में संकुल स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में सुंदरहेटी, कोहारड़, नांगल मूंदी और सुर्खपुर स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक झांसवां ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका मनोज ने निभाई। बच्चों ने खो-खो, कबड्डी, ट्रैक दौड़ और कैरम विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। खो-खो प्रतियोगिता में नांगलमूंदी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सुंदरहेटी दूसरे स्थान पर रही। वहीं कबड्डी में सुंदरहेटी स्कूल ने प्रथम और नांगल मूंदी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
ट्रैक दौड़ में कोहारड़ स्कूल के दिशांत, जय, हर्ष, शिवम और अंजलि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम वर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना को प्रोत्साहन मिला।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सुरेश कुमार यादव और प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर विजय सिंह, रेनू, पूनम, अबिता देवी, मंजूबाई, मधू, अर्चना सहित कई लोग मौजूद रहे।