{"_id":"698f6ec52dabf2a06d044334","slug":"illegal-garbage-dumping-behind-ashiana-garden-sparks-outrage-rewari-news-c-198-1-fth1001-233539-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आशियाना गार्डन के पीछे अवैध कचरा डंपिंग से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आशियाना गार्डन के पीछे अवैध कचरा डंपिंग से रोष
Sat, 14 Feb 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो : अलवर-भिवाड़ी बाईपास स्थित आशियाना गार्डन सोसाइटी के पीछे खुले मैदान में पड़ा अवैध रूप से
भिवाड़ी। अलवर-भिवाड़ी बाईपास स्थित आशियाना गार्डन सोसाइटी के पीछे खुले स्थान पर अवैध रूप से कचरा डंप करने को लेकर लोगों में रोष है। आरोप है कि यहां नियमित कचरा फेंका जा रहा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों ने बीमारियां फैलने की आशंका जताई है।
आशियाना गार्डन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के सचिव लोकेश्वर जोशी ने बताया कि दुर्गंध के कारण बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है।
दूसरी ओर ऐसी गतिविधियां पर्यावरण को प्रदूषित कर रही हैं और ‘स्वच्छ भिवाड़ी’ के प्रयासों को धक्का पहुंचा रही हैं। सोसाइटी की ओर से नगर परिषद भिवाड़ी के आयुक्त मुकेश कुमार चौधरी तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अमित जुयाल को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में अवैध डंपिंग पर रोक और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
आयुक्त मुकेश चौधरी ने कहा कि कचरा डालने वाले वाहन नगर परिषद के नहीं हैं, बल्कि किसी निजी सोसाइटी से जुड़े प्रतीत होते हैं। संबंधित सोसाइटी की पहचान की जा रही है और नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पीछे पड़े कचरे को उठवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।