फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Illegal encroachment removed from Panchayat land

Rewari News: पंचायती जमीन से अवैध अतिक्रमण हटवाया

Wed, 19 Nov 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment removed from Panchayat land
फोटो: 12रेवाड़ी। गांव सांजरपुर में अवैध अतिक्रमण को हटवाते अ​धिकारी। संवाद
बावल। गांव सांजरपुर में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायती जमीन पर किए गए अवैध अस्थायी कब्जों को हटवा दिया। लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के बाद मंगलवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

गांव के सरपंच रामकिशोर ने बताया कि कुछ लोगों ने पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। उन्होंने वहां ईंधन का सामान रखना और पशु बांधना भी शुरू कर दिया था जिससे गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि पंचायत द्वारा दो महीने पहले नोटिस जारी किया गया था लेकिन उसके बाद भी किसी ने जमीन खाली नहीं की। सरपंच ने बताया कि गांव में विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए जमीन का खाली होना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटते ही पंचायत ने राहत की सांस ली है और अब जमीन का उपयोग विकास योजनाओं के लिए किया जा सकेगा। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट दलबीर सिंह मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी किसी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांव वासियों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गांव में विकास को नई गति मिलेगी और अवैध कब्जों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed