{"_id":"68b5e11117c9544e0107069d","slug":"heavy-rain-for-15-minutes-changed-the-weather-rewari-news-c-198-1-rew1001-225040-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 15 मिनट तक हुई तेज बारिश ने मौसम का रुख बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 15 मिनट तक हुई तेज बारिश ने मौसम का रुख बदला
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। दोपहर बाद करीब 15 मिनट तक हुई तेज बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया और लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। अल्पकालिक बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
बारिश का पानी मुख्य बाजारों और कॉलोनियों की गलियों में भर गया, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर निम्न इलाकों और नालों के पास रहने वाले लोग पानी भरने से परेशान रहे।
मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। संवाद