{"_id":"57d06ca14f1c1b7f2f31962e","slug":"health-ventilater-patient-facilities-rewari-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में आज गूंजेगी वेंटिलेटर की आवाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में आज गूंजेगी वेंटिलेटर की आवाज
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटर उपलब्ध कराने का मुद्दा वीरवार को चंडीगढ़ में होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में उठेगा। रेवाड़ी से जुड़े दोनों मंत्रियों ने इसके लिए कमर कस ली है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि वे नागरिक अस्पताल को वेंटिलेटर दिलाकर ही दम लेंगे।
अमर उजाला की तरफ से जिले को वेंटिलेटर दिलाने का मुद्दा जोर पकड़ता जा रहा है। जनता के दबाव के बाद अब सरकार के मंत्री भी इसके लिए आगे आए हैं। वीरवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट की मीटिंग होनी है। मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। इस बातचीत में जिले से जुड़े लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिहं और जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल वेंटिलेटर का मुद्दा सीएम के सामने प्रमुखता से उठाएंगे।
जान बचानी है तो वेंटिलेटर है जरूरी
यूं तो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में बीते सालों में बहुत कुछ सुधार देखने को मिला है। बावजूद इसके अभी लंबा सफर तय करना है। नागरिक अस्पताल के डॉक्टर उपलब्ध सुविधाओं के सहारे बेहतर सेवाएं देने में लगे हैं लेकिन जब सुविधाएं ही नहीं हों तो ऐसे में सरकारी व्यवस्था को दोषी ठहराने के अलावा कोई चारा नहीं है। दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में मरीज की जान बचाने के लिए कृत्रिम सांस के लिए वेंटिलेटर जरूरी है। वेंटिलेटर के माध्यम से मरीज के हृदय एवं फेफड़ों को आक्सीजन दी जाती है।
विज्ञापन
छात्र संगठन आज चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान
विभिन्न छात्र संगठन भी अमर उजाला की वेंटिलेटर मुहिम से जुड़ गए हैं। एबीवीपी, इनसो, एनएसयूआई सहित अन्य छात्र संगठन नागरिक अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। इसके बाद सभी छात्र संगठन एक साथ उपायुक्त को ज्ञापन देंगे।
--------------------------
कोट
वेंटिलेटर जिले के लिए बहुत आवश्यक है। वीरवार को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में इसे पुरजोर तरीके से रखा जाएगा। सोचता हूं, इसके सार्थक परिणाम शीघ्र सामने आएंगे। - डॉॅ. बनवारी लाल, जन स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार
-----------
वेंटिलेटर किसी अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर के लिए बहुत जरूरी है। सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए प्रयासरत है। वेंटिलेटर की मांग को वीरवार को होने वाली मीटिंग में सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के सामने रखा जाएगा। - राव नरबीर सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री, हरियाणा सरकार