{"_id":"57dc480c4f1c1b0b32d47e36","slug":"health-rewari-patient-tangri-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांकडी में मिले टीबी के दो पॉजीटिव मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांकडी में मिले टीबी के दो पॉजीटिव मरीज
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
SD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन टीबी फ्री हरियाणा के तहत शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेंदाता से आई एक्सरे मशीन से टांकडी पीएचसी में दस से ज्यादा मरीजों की जांच की। इस दौरान दो मरीज टीबी पॉजीटिव पाए गए। ये जानकारी जिला टीबी नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ टीसी तंवर ने दी।
उन्होंने बताया कि बीस नवंबर 2015 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुड़गांव स्थित मेंदाता अस्पताल से मिशन टीबी फ्री हरियाणा का शुभारंभ किया था। मिशन के तहत मेंदाता को मेवात, गुड़गांव, रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ के जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे की सुविधा नहीं है, वहां पर मेंदाता की मोबाइल वैन से एक्स-रे एवं जांच करने का निर्णय लिया गया था। डॉ टीसी तंवर ने बताया कि मिशन के तहत प्रत्येक शुक्रवार को रेवाड़ी में यह मोबाइल वैन आती है।
तीस लोगों आ सकते थे टीबी की चपेट में
डॉ तंवर ने बताया कि टीबी के मरीज द्वारा उपचार नहीं कराए जाने पर एक पीड़ित व्यक्ति से पंद्रह लोग टीबी की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि टांकडी में शुक्रवार को यदि इन दो मरीजों की पहचान नहीं होती तो इन दो मरीजों से तीस मरीज एंव इनसे और ज्यादा व्यक्ति टीबी की चपेट में आ सकते थे। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति को यदि खांसी ज्यादा रहती है तो वह रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल आकर जांच कराएं।