फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   health,ambulance,patient, facilities,rewari, health

एंबुलेंस के अभाव में मरीजों की जान खतरे में

Mon, 01 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 01 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
health,ambulance,patient, facilities,rewari, health
एंबुलेंस नहीं मिलने से समस्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के नागरिक अस्पताल में मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण रोगियों का जीवन में खतरे में पड़ गया है। अस्पताल में पांच माह की गर्भवती की तबीयत बहुत ज्यादा गंभीर होने के बावजूद भी एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। रोगियों को निजी वाहनों से अन्य अस्पताल या रोहतक पीजीआई जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इधर अधिकारियों का कहना है कि कुछ एंबुलेंस कांवड़ियों के लिए लगाई गई हैं, इससे कुछ समस्या आ रही है। सोमवार को शिवरात्रि के बाद यह समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन


निजी अस्पताल से किया शिफ्ट
नागरिक अस्पताल में रोगी महिला को लेकर आई राजरानी ने बताया कि शनिवार रात के समय तबीयत खराब होने के बाद वह नागरिक अस्पताल लेकर आई थी। यहां पर ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टर ने उसे रैफर कर दिया गया। लेकिन दो घंटे तक एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद महिला को निजी वाहन से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यह हालात अस्पताल में सुबह ग्यारह बजे तक देखे गए।
विज्ञापन



अस्पताल में हैं करीब नौ एंबुलेंस
नागरिक अस्पताल में नौ एंबुलेंस हैं। जो हर समय मरीजों की सेवा के लिए है। बावजूद इसके इस समय मरीजों को एंबुलेंस का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
-------------------
वर्जन-
आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस मौजूद रहती हैं। एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची, इसकी जांच कराई जाएगी। कुछ एंबुलेंस कांवड़ियों के लिए लगाई गई हैं।
-डॉ. जेके सैनी, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed