फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   government is giving subsidy for setting up a biogas plant

Rewari News: बायोगैस प्लांट लगवाने पर अनुदान दे रही सरकार

Wed, 22 Mar 2023 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
government is giving subsidy for setting up a biogas plant
जिला के खंड जाटूसाना के गांव मोतला खुर्द में नवनिर्मित बायोगैस संयत्र।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा नवीन एंव नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय के बायो एनर्जी प्रोग्राम के तहत जिले में वर्ष 2022-23 में 15 बायोगैस प्लांट पर अनुदान उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत बायोगैस अनुदान की नई व्यवस्था लागू की गई है।

जिले में बायोगैस प्लांट लगवाने पर अनुदान देते हुए लाभांवित किया जा रहा है और सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से किसानों का बायोगैस संयंत्र लगवाने के प्रति रूझान भी बढ़ रहा है। सहायक कृषि अभियन्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत लक्ष्य तय किए गए हैं। इस योजना के तहत एक घनमीटर क्षमता का प्लांट लगाने पर अनुसूचित जाति व जनजाति को 17 हजार रुपये व सामान्य वर्ग को 9 हजार 8 सौ रुपये अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही 2 से 4 घन मीटर क्षमता का प्लांट लगाने पर अनुसूचित जाति व जनजाति को 22 हजार रुपये तथा सामान्य वर्ग को 14350 रुपये और 6 घनमीटर का प्लांट लगाने पर एससी-एसटी को 29250 रुपये तथा सामान्य वर्ग को 22750 रुपये अनुदान का लाभ दिया जाएगा। यदि कोई किसान बायोगैस के साथ शौचालय भी जोड़ना चाहता है तो किसान को 1600 रुपये की अतिरिक्त राशि अनुदान के साथ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed