फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Get the complaints received on C-Vigil app resolved

Rewari News: सी-विजिल एप पर मिली शिकायतों का कराएं समाधान

Sat, 14 Sep 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Get the complaints received on C-Vigil app resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी सी विजिल एप पर मिली शिकायतों का समाधान 100 मिनट के अंदर कराएं।

कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदारी से ड्यूटी का निर्वहन करें। आरओ को निर्देश दिए कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में नियमित दौरा करें और जहां कहीं भी किसी भी रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन दिखे उस पर तुरंत कड़ा संज्ञान लें। बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में शिकायत मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां मतदाताओं की चुनाव से संबंधित जानकारी सहित शिकायतों की मॉनिटरिंग व समाधान किया जा रहा है। लघु सचिवालय के प्रथम तल पर ट्रोल फ्री नंबर 1950, विधानसभा क्षेत्र 72-बावल में एसडीएम कार्यालय बावल में 01284-260016, विधानसभा क्षेत्र 73-कोसली में एसडीएम कार्यालय कोसली में 01259-275188 तथा विधानसभा क्षेत्र 74-रेवाड़ी में एसडीएम कार्यालय रेवाड़ी में 01274-222270 पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed