{"_id":"6ac7e749475afa6e620b4e17","slug":"female-artists-will-play-the-roles-of-kaikeyi-and-shurpanakha-rewari-news-c-198-1-sroh1010-246803-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कैकेयी और शूर्पणखा का किरदार निभाएंगी महिला कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कैकेयी और शूर्पणखा का किरदार निभाएंगी महिला कलाकार
Fri, 09 Oct 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब में मंचन की रिहर्सल करते कलाकार। स्रोत : क्लब
रेवाड़ी। रेलवे कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब की ओर से रामलीला का मंचन 10 अक्तूबर से किया जाएगा। इस बार की रामलीला में पहली बार कैकेयी और शूर्पणखा का किरदार महिला कलाकार निभाएंगी। रामलीला की तैयारी पूरी कर ली गई है।
श्रीराम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब की ओर से वर्ष 1961 से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला केएल वर्मा ने शुरू कराई थी। इस बार केके सक्सेना के निर्देशन में रामलीला होगी। मुकेश भारद्वाज और घनश्याम दास शर्मा उप निदेशक होंगे।
निर्देशक केके सक्सेना ने बताया कि रामलीला का मंचन 10 से 20 अक्तूबर तक होगा। इस दौरान 17 अक्तूबर को हास्य एवं सामाजिक नाटक मुझे लूट लिया का भी मंचन किया जाएगा। इसमें मुंबई, दिल्ली और रेवाड़ी के कलाकार हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
नाटक में वर्तमान समय में मकान किराये पर लेने में युवाओं, विशेषकर कुंवारों को होने वाली परेशानियों को हास्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इस बार रामलीला में कई नए प्रयोग भी किए जा रहे हैं। पहली बार महिला कलाकारों को रामलीला के प्रमुख पात्रों में शामिल किया गया है। कैकेयी और शूर्पणखा की भूमिका महिला कलाकार निभाएंगी। मंच सज्जा को नया रूप दिया गया है।
10 अक्तूबर को रामलीला की शुरुआत पंडित सुरेश शास्त्री और पंडित मोहन लाल शर्मा पूजन से कराएंगे। रामलीला का शुभारंभ लक्ष्य कौशिक करेंगे। पहले दिन नारद मोह प्रसंग में नारद द्वारा भगवान विष्णु को श्राप, भगवान शिव द्वारा रावण को चंद्रहास तलवार प्रदान करने तथा वेदवती द्वारा रावण को श्राप देने का मंचन होगा।
रामलीला में केके सक्सेना, उमेश शर्मा, मुकेश भारद्वाज, राजेश शर्मा, बृजेश शर्मा, महेश कौशिक, सतीश, सागर, अनुज, दिवेश शर्मा, मोहित यादव, सौरव शर्मा, रोहित, प्रिंस, नरेंद्र गोयल, संजय सोनी, जितेश सहित कलाकार विभिन्न भूमिकाएं निभाएंगे। म्यूजिक और डांस की जिम्मेदारी श्याम लाल, राम नारायण, नीतू और राहुल संभालेंगे। बिजली व्यवस्था उमेश व आलोक कुमार देखेंगे।