फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers invited for Chandigarh Chalo Rally

Rewari News: किसानों को दिया चंडीगढ़ चलो रैली का न्योता

Thu, 09 Jan 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers invited for Chandigarh Chalo Rally
फोटो: 06रेवाड़ी। बैठक में उप​स्थित ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ता। स्रोत: सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हजारीवास रोड स्थित संगठन के कार्यालय में वीरवार को बैठक हुई। इसमें ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के आह्वान पर 25 फरवरी को चंडीगढ़ चलो रैली की सफलता पर चर्चा की गई। किसानों को रैली का न्योता दिया गया।

बैठक में जिला प्रधान रामकुमार निमोठ ने बताया कि गांव-गांव जाकर रैली में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा। एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज मुक्ति, किसान मजदूर विरोधी कृषि नीतियों को लेकर यह यह रैली आयोजित की जा रही है।राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा नई राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति पूर्व के तीन काले कृषि कानूनों से भी ज्यादा खतरनाक है। बिजली बिल के लागू होने से बिजली इतनी महंगी हो जाएगी कि आम उपभोक्ता बिजली उपयोग नहीं कर पाएंगे। देश के किसानों और मजदूरों ने हक के लिए लड़ना सीख लिया है। इस बैठक में सचिव राकेश सुनारिया, विजय कुमार, रामफल भाकली, अशोक, करतार सिंह, भूदेव, बाबूलाल, हजारीलाल, ओमप्रकाश, प्रेम सिंह, धर्मपाल, ईश्वर सिंह सैन, भीमसिंह, अमर सिंह राजपुरा, सुमन देवी, संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed