फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Facilities did not attract, enrollment of children was less than last year

Rewari News: सुविधाएं नहीं लुभा पाईं, बच्चों के दाखिले पिछले वर्ष से भी कम

Wed, 07 May 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Facilities did not attract, enrollment of children was less than last year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सरकारी विद्यालयों में साल-दर-साल घट रही छात्र संख्या चिंता का विषय है। इस बार शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाएं बताकर बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया था। इसके बाद भी इस बार छात्र संख्या नहीं बढ़ सकी। सत्र 2024-25 में 58,253 विद्यार्थियों के दाखिले हुए थे जबकि 2025-26 में सिर्फ 49,670 विद्यार्थियों के हुए दाखिले हुए हैं। 20017-18 से अबतक यह सबसे कम छात्र संख्या है।
सरकारी विद्यालयों में दो वर्ष में करीब साढ़े 8 हजार विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। शिक्षा विभाग ने 2025-2026 में स्कूलों में बच्चों की संख्या में बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार किया था। इसके तहत विद्यालय मुखिया के साथ अध्यापकों ने घर-घर जाकर सरकारी विद्यालयों में दाखिला कराने के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित किया। उन्हें सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। इसके बाद भी सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकी।
विज्ञापन

सत्र 2017-18 में जिले के सरकारी विद्यालयों में बच्चों की संख्या 65 हजार थी। सत्र 2018-19 में 1238 विद्यार्थियों की संख्या में कमी हुई। सत्र 2019-20 में यह संख्या 62 हजार के करीब हो गई। सत्र 2020-21 में विद्यार्थियों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। सत्र 2021 से लेकर सत्र 2023 में विद्यार्थियों को संख्या करीब 70 हजार के करीब दर्ज की गई। 2023-24 में यह संख्या घटकर 60 हजार के करीब पहुंच गई। सत्र 2024-25 में विद्यार्थियों की संख्या 58 हजार 253 दर्ज की गई थी। वहीं इस बार 2025-26 सत्र में विद्यालयों में 49 हजार 670 ही दाखिले हो सके हैं, यह पिछले साल की अपेक्षा साढ़े तीन प्रतिशत कम है। हालांकि सरकारी विद्यालयों में निजी स्कूली के लिए सरकार ने विद्यार्थियों को डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाई करने की सुविधा दी लेकिन इसके बाद भी जिले में सरकारी विद्यालयों से बच्चे दूरी बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में सत्रवार विद्यार्थियों की संख्या
सत्र विद्यार्थी संख्या
2017-18--65012
2018-19--63774
2019-20--62033
2020-21--63978
2021-22--72286
2022-23--71737
2023-24--60552
2024-25-58253
2025-26--49670



वर्जन
राजकीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए इस बार हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। शिक्षा विभाग गांव-गांव तक जागरूकता अभियान चला रहा है। फिलहाल अभी विद्यालयों में दाखिले चल रहे हैं और शिक्षक लगातार दाखिल को लेकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं।-सुभाष चंद्र सामरिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed