फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ex-servicemen will pay tribute to the martyrs

Rewari News: शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे पूर्व सैनिक

Sat, 18 Oct 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen will pay tribute to the martyrs
रेवाड़ी। वीर शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राजेश पायलट चौक पर रेजांगला शहीद पार्क स्थित वार म्यूजियम में पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से 19 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम उन अमर वीरों की स्मृति में किया जा रहा है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और अमर हो गए। कार्यक्रम का उद्देश्य दीपावली पर शहीदों के बलिदान को नमन करना और नई पीढ़ी को उनके त्याग से प्रेरित करना है।
विज्ञापन

सुबह 10:15 बजे शहीदों को पुष्प व दीप अर्पित किए जाएंगे, इसके बाद 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके बाद 11:15 बजे से हवन यज्ञ प्रारंभ होगा। यज्ञ के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने सभी पूर्व सैनिकों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं रेवाड़ीवासियों से सहपरिवार उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह राष्ट्रभक्ति और सम्मान की भावना से प्रेरित है। रेवाड़ी की यह धरती शौर्य और बलिदान की प्रतीक रही है, और दिवाली पर यह यज्ञ उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed