{"_id":"669967e559945268390653e4","slug":"entries-till-24-for-beti-bachao-beti-padhao-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-206958-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्पर्धा के लिए प्रविष्टि 24 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्पर्धा के लिए प्रविष्टि 24 तक
Fri, 19 Jul 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसमें भागीदारी के लिए गायन, गीत आदि का वीडियो बनाकर 24 जुलाई तक प्रविष्टि विभाग को भेजी जानी है या ईमेल करना है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शालू यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रस्तुति के लिए विषय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, महिला मुद्दे, महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, महिला अधिकार, महिला के कानूनी अधिकार, छेड़छाड़, पीछा करना, साइबर अपराध, महिलाओं को सशक्तीकरण, लिंग भेदभाव, घरेलू हिंसा और महिला शिक्षा आदि पर आधारित होने चाहिए।
प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक जिले से प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये व तृतीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। बताया कि जिन प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा उनकी प्रविष्टियों को दूसरे लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रदर्शित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी प्रविष्टियां मौलिक और हरियाणवी भाषा में होनी चाहिए, प्रत्येक प्रविष्टि की अवधि एक मिनट होनी चाहिए, प्रविष्टि स्पष्ट, उच्च गुणवत्ता वाली और थीम के अनुरूप हो। प्रत्येक प्रतिभागी प्रति श्रेणी एक प्रविष्टि जमा करवा सकता है, प्रविष्टि में अपना नाम, संपर्क जानकारी और जिला शामिल करें। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।