{"_id":"57e2db674f1c1b0502a839b3","slug":"encroachment-police-rewari-crime-market-protest-jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटाने पहुंचे ईओ, दुकानदार बोला: आए तो खा लेंगे सल्फास.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा हटाने पहुंचे ईओ, दुकानदार बोला: आए तो खा लेंगे सल्फास.
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
बाजार से अतिक्रमण हटाया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को कब्जा मुक्त करने का नगर परिषद का अभियान लगातार तीसरे दिन चला। पुलिस बल के साथ बुधवार को शुरू हुए अभियान के दौरान एक बार तो ईओ मनोज यादव उस समय सकपका गए जब कब्जा हटाने के लिए आते देख एक व्यापारी ने बंद हाथ में सल्फास होने का हवाला देते हुए कार्रवाई करने पर जहर खाने की धमकी दी।
व्यापारी के हाथ में सचमुच कोई चीज देख जहां ईओ मनोज यादव बिना कब्जा तुड़वाए ही मौके से निकल गए। वहीं पुलिस भी व्यापारी से दूर हट गई। इसके अलावा शहर के पंजाबी मार्केट, बूरा बाजार, गुड़ बाजार और बजाजा बाजार में बुधवार को भी बड़ी संख्या में कब्जे हटाए गए।
नाईवाली चौक से शुरू हुआ अभियान
बुधवार की सुबह नगर परिषद ईओ मनोज यादव व एमई अजय सिक्का की अगुवाई में पुलिस बल के साथ नाईवाली चौक से कब्जे हटाने शुरू किए गए। इस दौरान कब्जे खुद नहीं हटाने वालों का सामान जब्त करने के साथ ही चालान भी काटे गए। दोपहर बाद मुख्य बाजार में मोती चौक से कब्जे हटाते हुए गुड़ बाजार, बजाजा बाजार व पंजाबी मार्केट में अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन
पूरी तरह खत्म होंगे अवैध कब्जे: ईओ
शहर को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कुछ जगह व्यापारियों की ओर से पॉजिटिव पहल भी दिखी है।
-मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद रेवाड़ी।