{"_id":"63b5c95bde30537bae415038","slug":"dushyant-yadav-became-the-chairman-of-nahar-panchayat-samiti-mukesh-was-crowned-as-the-deputy-head-rewari-news-rtk6684065112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दुष्यंत यादव बने नाहड़ पंचायत समिति की चेयरमैन, मुकेश के सिर सजा उपप्रधान का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दुष्यंत यादव बने नाहड़ पंचायत समिति की चेयरमैन, मुकेश के सिर सजा उपप्रधान का ताज
विज्ञापन
कोसली। नाहड़ पंचायत समिति के प्रधान व उपप्रधान पद का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। ईवीएम से करवाए गए चुनाव में झाल निवासी कोसली बार के पूर्व प्रधान दुष्यंत यादव को प्रधान और उपप्रधान पद के लिए भाकली निवासी मुुकेश देवी को चुना गया है। निर्वाचन अधिकारी कोसली एसडीएम जयप्रकाश ने दोनों विजेता रहे उम्मीदवारों को जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया, जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग गजराज सिंह रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नाहड़ पंचायत समिति के प्रधान व उपप्रधान पद के लिए सदस्यों की बैठक सुबह 10 बजे बुलाई गई थी। सुबह से भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। पंचायत समिति सदस्यों ने भी 10 बजे पहुंचना शुरू कर दिया था। निर्धारित समय पर सभी 23 सदस्य वहां पहुंच गए थे।
दुष्यंत 5 वोट से जीत दर्ज कर बने प्रधान
नाहड़ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे एसडीएम जयप्रकाश की देखरेख में प्रधान व उपप्रधान पद की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। एसडीएम ने पंचायत समिति के उपस्थित हुए 23 सदस्यों से प्रधान व उपप्रधान पद की दावेदारी के लिए पूछा। इसके बाद वार्ड 10 से दुष्यंत व वार्ड नंबर 9 के रवि यादव ने प्रधान पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की। ईवीएम से मतदान पूर्ण होने के पश्चात मतों की गणना करवाई गई। इसमें प्रधान पद की दावेदार दुष्यंत को 14 और रवि यादव को 9 वोट मिले। 5 वोटों के अंतर से दुष्यंत ने विजय हासिल की।
विज्ञापन
मुकेश देवी 7 वोटों से बनी उपप्रधान
उपप्रधान पद के लिए वार्ड 15 से मुकेश देवी, वार्ड नंबर मनीषा व वार्ड नंबर 12 से लुक्स ने नामांकन किया। इसके बाद ईवीएम से चुनाव हुआ, जिसमें मुकेश देवी को 14, लुक्स को 7 व मनीषा को 2 वोट मिले। इस प्रकार मुकेश देवी को सासत वोटों के अंतर से विजयी घोषित किया गया।
कड़ी घेराबंदी में हुआ मतदान
चुनाव के लिए प्रशासन ने पहले से ही पुलिस बल तैनात किया हुआ था। बीडीपीओ कार्यालय के मुख्य गेट सहित मतदान वाली जगहों पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए हुए थे। दुष्यंत झाल के गांव के सरपंच भी रह चुके हैं।