फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dahina will get the status of sub-division, sub health centers will be constructed in village Natheda and Surkhpur: CM

डहीना को उपमंडल का दर्जा मिलेगा, गांव नठेड़ा और सुर्खपुर में होगा सब हेल्थ सेंटर का निर्माण : सीएम

Thu, 26 Dec 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Dahina will get the status of sub-division, sub health centers will be constructed in village Natheda and Surkhpur: CM
फोटो: 20रेवाड़ी। कोसली में विकास परियोजनाओं को उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को 23 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कुल 6 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मानक पूरा होने पर डहीना खंड को उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा। गांव नठेड़ा और सुर्खपुर में पंचायत की जमीन मिलने पर सब हेल्थ सेंटर का निर्माण किया जाएगा। गांव गुडियानी और रत्नथल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।
अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही 2 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत की 2 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। गांव बोहका में 33 केवी सब स्टेशन, धवाना से मंडोला तक सड़क, बोहतवास अहीर में पीएचसी और लिलोढ़ में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन का उद्घाटन किया। गुगोढ़ से तुम्बाहेड़ी तक और मूस्सेपुर से हालूहेड़ा संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव मोतला कलां में जलघर का निर्माण कराया जाएगा। जाटूसाना में जल्द कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। भूरथला डिस्ट्रीब्यूटरी का जीर्णोद्धार, गांव भड़ंगी और नयागांव माइनर का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव बालावास में माइनर पर पुल का निर्माण, जवाहर लाल नेहरू नहर पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। बास, पहराजवास, सुम्मा खेड़ा, रत्नथल और लिलोढ़ में खेतों में जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा। कोसली फ्लाईओवर का कार्य तेजी से करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कोसली विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की सड़कों के नवीनीकरण के लिए 10 करोड़ और मंडी बोर्ड की सड़कों को सुदृढ़ करने के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। कोसली विधानसभा के स्कूलों के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये देने की बात कही। इसके अलावा कोसली के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री बनने से पहले गांवों में कच्ची गलियां होती थीं। बरसात होने पर घर के अंदर जाना मुश्किल हो जाता था। प्रधानमंत्री बनने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने निर्णय किया कि बजट का 60 प्रतिशत पैसा ग्रामीण क्षेत्र पर खर्च होगा। उन्हीं के मार्गदर्शन पर चलते हुए हमारी सरकार ने गांवों की तस्वीर को बदलने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसली गुड़ियानी सड़क की मरम्मत 34 करोड़ 84 लाख रुपये से की गई है। पाल्हावास उप-तहसील बनाई गई। कोसली में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना 30 करोड़ 51 लाख रुपये से की गई। लूला अहीर में 15 करोड़ रुपये की लागत से भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर के भवन का निर्माण किया गया। राजकीय महाविद्यालय कंवाली के नये भवन का निर्माण 11 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।

आगामी 10 वर्ष तक कांग्रेस में सरकार बनाने वाला कोई नहीं मिलेगा : राव इंद्रजीत
धन्यवाद रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कोसली क्षेत्र ने लगातार 4 बार भाजपा का साथ दिया है। आज मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में आए हैं तो यहां की जनता को पूरी उम्मीद है कि कोसली क्षेत्र विकास के मामले में और गति पकड़ेगा। यहां अब विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास की सोच के अनुरूप ही प्रदेश सरकार विकास कार्य कराएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में कोसली हल्के का बड़ा हाथ है। विपरीत समय में भी इस हल्के ने भाजपा की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि लोग बोलते थे कांग्रेस की सरकार बनेगी। वास्तविकता यह है कि आने वाले 10 वर्षों तक कांग्रेस में सरकार बनाने वाला कोई नहीं मिलेगा।


मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा का होगा विकास : आरती सिंह
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण करने से पहले ही प्रदेश के 25 हजार युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए जो आंधी उठी थी उसका श्रेय कोसली की जनता को जाता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। इस मौके पर कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव, नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, कंवल सिंह और विधायक बिमला चौधरी, जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, पार्षद जीवन हितैषी, शारदा यादव उपस्थित थे।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed