फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crop ruined due to rain and hailstorm

Rewari News: बारिश और ओलावृष्टि से फसल भी बर्बाद

Fri, 24 Mar 2023 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Mar 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Crop ruined due to rain and hailstorm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दो दिन पहले हुई बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। गेहूं के दाने काले पड़ने को लेकर किसान परेशान हैं। जो फसल बची भी थी वह वीरवार रात और शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ फिर से बारिश से बर्बाद हो गई। शुक्रवार की शाम 17 गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
दो दिन तक हुई बारिश से परेशान किसान अभी उबर भी नहीं पाए थे कि वीरवार की रात और शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई जिससे गेहूं और सरसों की बची खुची फसल भी गिर गई। इससे किसानों को काफी नुकसान की आशंका है। शुक्रवार की शाम साढे पांच बजे शहर के अलावा जिले के नांगलमूंदी, चोकी नंबर दो, देहलावास, गुलाबपुरा, बोडिया कमालपुर,भटेडा, खोल, खोरी, कुंड, माजरा, मनेठी, जाटूवास, भाड़ावास, खरसानकी, कमालपुर, करनावास व हरिनगर आदि गांवों में दो मिनट तक ओलावृष्टि हुई है। किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि से रबि की फसल बुरी तरह से चौपट हो गई है। किसान किशन चंद, बच्चूसिंह, भीमसिंह, प्रकाश चंद आदि का कहना है कि पक कर तैयार हो चुकी गेहूं व सरसों की फसल को जब काटने की बारी आई तो बारिश और ओले का कहर टूट पड़ा। खेत में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई और बाली काली पड़ने लगी है। इससे गेहूं का पैदावार कम हो सकता है। भूसा भी काला होकर पशुओं को खिलाने के लायक नहीं जाएगा। प्रकृति के इस के प्रकोप से हो रहे नुकसान की भरपाई किसान नहीं कर पाएंगे। जिससे उनके सामने तमाम तरह की कठिनाइयां खड़ी होंगी। इसके अलावा बारिया से शहर से लेकर गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वाहन चालकों व पैदल चलने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदा से बचने का विकल्प बीमा
प्राकृतिक आपदा में फसल नुकसान से बचने के लिए फसल बीमा किसानों के सामने एक अच्छा विकल्प है। कृषि विभाग इसके लिए तमाम माध्यमों से किसानों को जागरूक कर फसल का बीमा कराने के लिए कहता है। इसके बाद भी बीमा करने वाले किसानों की संख्या बहुत कम है। रबी फसल 2022-23 के सीजन में किसानों ने 75 हजार हेक्टेयर में सरसों व 38 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई है। इसमें से पांच हजार किसानों ने ही बीमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो फसल गिर गई है, उसमें तो पैदावार प्रभावित हो सकती है। जो फसल खड़ी है, उसके पैदावार पर बारिश का कोई खास असर नहीं पड़ेगा। -डॉ. जेएस यादव कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed