{"_id":"5759cc084f1c1b23049c56a9","slug":"youth-kidnap-a-girl-and-gang-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने युवती को अगवा कर किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने युवती को अगवा कर किया गैंगरेप
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में खेत होने के लिए गई युवती का गांव के ही युवकों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। आरोपियों के चंगुल से बुधवार को छूटने के बाद युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी बीस वर्षीय युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। युवती ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को वह खेत होने के लिए घर से गई थी। रास्ते में गांव के ही युवक जितेंद्र उर्फ जीतू, कर्मपाल व अनिल ने उसका अपहरण कर लिया और एक सुनसान मकान में ले गए और रात में उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। इसके बाद तीनों उसे वहीं पर छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
---------
-रात भर रही बंधक
पुलिस को दिये बयान में युवती ने बताया कि रात भर वह एक मकान में बंधक बनी रही। बुधवार सुबह वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी। उसके बाद महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद जितेंद्र, कर्मपाल व अनिल के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुराचार व जान से मारने की धमकी सहित केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
वर्जन
केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-अमलेश देवी, एएसआई जांचकर्ता, महिला थाना