{"_id":"cf44ac37d801ee34e1f2b8bafc7c2cbd","slug":"women-arrest-in-theft-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से नकदी व गहने चोरी करने वाले गिरोह की महिला गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह से नकदी व गहने चोरी करने वाले गिरोह की महिला गिरफ्तार
रेवाड़ी
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक समारोह स्थल में आयोजित शादी से सोमवार की रात नकदी व गहनों का बैग चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ निवासी बबली देवी के रूप में हुई है
विज्ञापन
जांचकर्ता एएसआई कबूल सिंह ने बताया कि शहर के मोहल्ला युग विहार निवासी धनेश सिंह के परिवार में सोमवार को शादी थी तथा गढ़ी बोलनी स्थित एक समारोह स्थल में कार्यक्रम था। धनेश भी परिवार के साथ शादी में शरीक हुए थे। कार्यक्रम के दौरान ही उक्त महिला ने अपने दो नाबालिग बच्चों की मदद से धनेष की पत्नी का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में उनकी पत्नी के जेवरात व करीब 22 हजार रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन
बैग गायब देख कर एक बार हड़कंप की स्थित बन गई। सूचना मिलने के बाद माडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की थी। समारोह स्थल में हुई चोरी में महिला के दो नाबालिग बेटे तथा एक संजू नाम का युवक भी शामिल था। चोरी के बाद बैग को संजू लेकर फरार हो गया। गिरफ्तार की गई महिला को आज अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।
विज्ञापन