फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, agarsain chowk, boy, snatch, fourty eight thousand rupees

अग्रसेन चौक पर युवकों से 48 हजार लूटे

Sat, 17 Dec 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
rewari news, agarsain chowk, boy, snatch, fourty eight thousand rupees
snatching
रेवाड़ी शहर के अग्रसेन चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार दो युवकों को रुकवाने के बाद 48 हजार रुपये लूट लिए। युवक राजस्थान के अलवर जिले से शहर के एक व्यापारी को पेमेंट करने आए थे। युवकों से मारपीट के बाद हुई लूट की यह वारदात भाड़ावास पुलिस चौकी से करीब 75 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस महज मारपीट की बात कहकर लूट की बात से इनकार कर मामले में सीसीटीवी फुटेज का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पहले मारपीट के बाद दिया वारदात को अंजाम
अलवर, राजस्थान के डाबड़वास गांव निवासी सतबीर के अनुसार वह अलवर के ही गूगड़वास गांव निवासी अपने साथी दिलबाग के साथ शहर में एक व्यापारी को 48 हजार रुपये की पेमेंट देने के लिए कार से आए थे। अभी वे अग्रसेन चौक के पास ही पहुंचे थे कि बाइक सवार एक युवक उनकी कार के आगे आ गया। कहासुनी के दौरान बाइक सवार के अन्य साथी दो अन्य बाइकों पर सवार होकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उसे और साथी दिलबाग को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी बीच कार में रखे 48 हजार रुपये भी बाइक सवार युवकों ने लूट लिया।
विज्ञापन


पुलिस बोली.....सिर फूटेगा तो खुद ही आ जाएंगे
मारपीट के दौरान ही वार्ड-8 से नगर पार्षद पूनम सतीजा के पति शैलेंद्र सतीजा अग्रसेन चौक के पास से गुजरे। मारपीट होते देख पार्षद पति भाड़ावास चौकी पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पार्षद पति शैलेंद्र सतीजा ने बताया कि महज चंद कदमों की दूरी पर हो रही मारपीट की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाने की बजाए जवाब दिया....सिर फूटेगा तो खुद ही पुलिस चौकी आ जाएंगे। बदमाशों के भागने के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पार्षद पति से पुलिसकर्मियों की बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी चौक पर फौजी से पहले हो चुकी है लूट
करीब सवा साल पहले अग्रसेन चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने एक फौजी को निशाना बनाया था। बदमाशों ने सूबेदार कृष्ण सिंह से करीब 40 हजार रुपये लूटे थे। हालांकि सूबेदार कृष्ण ने बहादुरी दिखाकर एक बदमाश को मौके से ही धर दबोचा था। उसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मामले में पुलिस अभी तक फौजी से लूटी रकम तक बरामद नहीं कर सकी है।


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई
मामले पर भाड़ावास गेट पुलिस चौकी इंचार्ज महिपाल से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अग्रसेन चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। किसी टेक्निकल एरर के चलते शुक्रवार की घटना को लेकर वस्तुस्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसके अलावा पीड़ित पक्ष के बयान भी नहीं हो सके हैं। फुटेज देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed