फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari,crime, police,robbry,petrol pump, cash

पेट्रोल पंप के कर्मियों से 27.22 लाख लूटे

Fri, 23 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 23 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
rewari,crime, police,robbry,petrol pump, cash
पेट्रोल पंप से हजारों रुपये की लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अप्रोच रोड पर नकाबपोश दो बदमाशों ने वीरवार को बैंक में कैश जमा करवाने जा रहे आरके फिलिंग पंप के कैशियर और सेल्समैन को पिस्टल दिखाकर करीब सवा 27 लाख रुपये लूट लिए। इससे पहले बाइक सवार बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों को चलती बाइक से नीचे गिरा दिया। सूचना मिलने ही पुलिस टीम डीएसपी सतपाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। घायल दोनों कर्मचारियोें की मरहम पट्टी करवाने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायलों के अनुसार दोनों बदमाश रुपये लेकर हाईवे की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयसिंह खेड़ा बार्डर पर डॉ. रवींद्र मलिक का आरके फिलिंग पंप है। पंप पर अमरदीप सात साल से कैशियर जबकि राजू बतौर सेल्समैन दो साल से कार्यरत हैं। वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सेल्समैन राजू और कैशियर अमरदीप 27.22 लाख रुपये जमा करवाने बाइक से बावल स्थित एसबीआई बैंक जा रहे थे।
विज्ञापन


अभी वे पंप से करीब चार किलोमीटर दूर पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठे सेल्समैन राजू का कॉलर पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया। बाइक असंतुलित होने से अमरदीप भी गिर पड़ा। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे नकाबपोश बदमाश ने राजू से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर पिस्टल दिखा दी। इसके बाद 27 लाख 22 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। सेल्समैन ने मामले की सूचना फिलिंग स्टेशन संचालक और पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर का सहारा
सूचना मिलने पर डीएसपी सतपाल पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस के अनुसार रैकी करने वालों का कुछ सुराग लग सके इसके लिए सीडीआर भी खंगाली जा रही है। वारदात के शिकार कैशियर और सेल्समैन से भी पूछताछ शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लाल पल्सर रखने वालों का भी पता लगाया जा रहा है।

बिना सिक्योरिटी के जाती थी रकम
फिलिंग स्टेशन संचालक डॉ. रविंद्र मलिक ने बताया कि रोजाना 25 लाख से ज्यादा ही कैश बैंक भेजकर आटीजीएस कराया जाता था। अमूमन कार से और वाहन बदल बदलकर कैश जमा कराने जाते थे। इस दौरान गनमैन भी साथ रहते थे। कुछ ही मौकों पर बाइक से बिना सिक्योरिटी रकम भेजी जाती थी। वीरवार को भी ऐसा हुआ और बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। यह भी बताया कि जिस रास्ते दोनों जा रहे थे उसी रास्ते संचालक का परिचित भी कुछ पीछे था। वारदात के बाद वह मौके तक पहुंचा लेकिन इस दौरान पीछे से कोई बाइक चालक नहीं आया।


हाल ही में दो बार पेट्रोल पंप बन चुके हैं निशाना
पेट्रोल पंप्स पर लूट की यह हाल के दिनों में ही तीसरी वारदात है। इसके अलावा पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात लीलू ततारपुरिया भी उस वक्त पुलिस के हाथ लग गया था, जब वह किसी पेट्रोल पंप को लूटने के लिए असलहाधारी साथियों के साथ जा रहा था। 6 सितंबर को जयसिंहपुर खेड़ा स्थित हर्ष फिलिंग स्टेशन पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल प्वाइंट पर सेल्समैन से 65 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इसके अलावा खोल के मूंदी एरिये में 4 सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर करीब 10 हजार रुपये बाइक सवार बदमाशों ने लूटे थे। खोल और बावल क्षेत्र में हुईं उन लूटों के मामले में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली ही हैं। जबकि इन मामलों में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लग चुकी हैं।
--------------
कोट
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। - सतपाल सिंह, डीएसपी बावल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed