फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime, fight,police, rewari, woman

झगड़े में दो महिलाओं सहित एक दर्जन पर नामजद

Thu, 06 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 06 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा पुलिस ने शास्त्री नगर में हुए झगड़े में दो महिलाओं सहित एक दर्जन लोगों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामपुरा पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में शास्त्री नगर निवासी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार की रात उसका शास्त्री नगर में ही रहने वाले एक परिवार के साथ झगड़ा हो गया। आरोप है कि शास्त्री नगर निवासी निन्द्र, सतीश, जीते, सत्यवान, सुरेश, बिट्टू, सतबीर, अजय, अक्षय, रत्ती देवी, सुमन देवी के अलावा 2 अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से राजेंद्र पर हमला करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तुलाराम विहार में महिला के साथ अभद्रता
वहीं तुलाराम विहार निवासी राजेंद्र सिंह यादव ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर उसकी पत्नी घर के बाहर खड़ी हुई थी। इसी दौरान पड़ोसी नंदन ने पहले तो उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की और उसके बाद मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed