फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   constable suspend homeguard and SPO dismissed in suicide case in lockup of murder accused in Rewari

हरियाणा पुलिस के 4 कर्मियों पर गिरी गाज: हत्यारोपी की लॉकअप में मौत; मुंशी सस्पेंड, होम गार्ड व एसपीओ बर्खास्त

Fri, 12 Sep 2025 09:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 12 Sep 2025 09:53 PM IST
सार

हरियाणा पुलिस के 4 कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। रेवाड़ी में हत्यारोपी की लॉकअप में मौत मामले में ड्यूटी पर तैनात रहे मुंशी को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा एक होम गार्ड जवान और एसपीओ को नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
constable suspend homeguard and SPO dismissed in suicide case in lockup of murder accused in Rewari
police crime - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने के लॉकअप में बंद हत्यारोपी विनोद के सुसाइड मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। घटना की रात ड्यूटी पर तैनात मुंशी सिपाही वेद प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं लॉकअप सुरक्षा में तैनात होमगार्ड सुरेश और एसपीओ सतीश को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इसके अलावा मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर राजेश के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


विनोद को सन्नी यादव के साथ अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर थाने में रखा गया था। दोनों आरोपी पिछले सप्ताह शनिवार रात मॉडल टाउन थाने के लॉकअप में बंद थे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रविवार सुबह करीब 4 बजकर 7 मिनट पर विनोद ने कंबल की कतरन निकालकर लोहे के जाल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय लॉकअप में उसके साथ मौजूद सन्नी चादर ओढ़कर सो रहा था, जिसे घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


विनोद की पत्नी कैंसर की मरीज
विनोद परिवार का इकलौता बेटा था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी कैंसर से पीड़ित है और इलाज विनोद ही करवा रहा था। उसकी दो छोटी बेटियां हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है। विनोद के रिश्तेदार शुभम ने कहा कि उसके जाने के बाद पत्नी का इलाज बंद हो गया है। यदि पत्नी का इलाज नहीं हो पाया तो दोनों बेटियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। परिवार ने सरकार से मुआवजा और सहयोग की मांग की है, ताकि बेटियों की परवरिश और पत्नी का इलाज जारी रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों साथियों ने शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर की थी हत्या
थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने 3 सितंबर को मिंडा कट बावल रोड के पास राकेश वर्मा की हत्या करके शव को डालने के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव हमजाबाद निवासी विनोद कुमार व यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव अत्तरसुभाकलां निवासी सन्नी यादव था। पुलिस जांच में सामने आया था कि मृतक व दोनों आरोपी गांव सुठानी में एक ही कमरे में किराये पर साथ रहते थे। तीनों आर्थिक रूप से कमजोर थे। किराये को लेकर तीनों का आपस में विवाद होने लगा था। इस वजह से मकान मालिक ने उनसे कमरा खाली करवा लिया था। दोनों आरोपी राजेश वर्मा को कमरा खाली करने की वजह मानते थे। 2 सितंबर को तीनों मिंडा कट बावल रोड के पास शराब पीने के लिए एक साथ बैठे थे। शराब पीने के बाद जब नशा हुआ तो सन्नी और विनोद का राकेश के साथ झगड़ा हो गया। इन लोगों ने पहले उसका गला घोंट दिया। इसके बाद चेहरे पर पत्थर से वार किए, जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।


क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण का कहना है कि हत्यारोपी विनोद के सुसाइड करने के मामले में रात के समय थाने में तैनात मुंशी सिपाही वेद प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है। लॉकअप की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड सुरेश और एसपीओ सतीश को बर्खास्त कर दिया गया है। इनके अलावा जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच खोल दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed