फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   caller, pistal, kartoos, arest, police,

एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Fri, 12 May 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
शहर के कार एसेसरीज दुकानदार से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने के आरोपी को सीआईए ने अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बड़ा तालाब निवासी राहुल सैनी के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी आपराधिक प्रवृति का है और पहले भी कई वारदात में शामिल रहा है। आरोपी राहुल सैनी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी मुताबिक सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी कालका रोड पर अवैध हथियार सहित खड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को मौके से काबू कर लिया गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है। गौरतलब है कि कंपनी बाग निवासी केशव की महाराणा प्रताप चौक पर कार शृंगार के नाम से दुकान है। नौ मई को केशव ने राहुल नामक व्यक्ति पर एक लाख रुपये फिरौती मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में केशव ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व राहुल नामक युवक उसकी दुकान पर आया और एक लाख रुपये की मांग की थी। उसके बाद राहुल ने नौ मई को केशव के फोन पर एक लाख रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed