फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Big road accident in Rewari, Canter crushed father son returning with petrol, both died on spot

रेवाड़ी में बड़ा सड़क हादसा: पेट्रोल लेकर वापस लौट रहे पिता-पुत्र को कैंटर ने कुचला, मौके पर दोनों की मौत

Wed, 16 Aug 2023 10:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Aug 2023 10:54 AM IST
सार

रेवाड़ी में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीपक मंगलवार को वह अपने बेटे 12 वर्षीय बेटे भवदीप के साथ बाइक पर अपने गांव से ही कुछ दूर आगे मोहनपुर में एक पेट्रोल पंप पर गया था। वापस लौटते समय मोहनपुर के पास ही कैंटर ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी

विज्ञापन
Big road accident in Rewari, Canter crushed father son returning with petrol, both died on spot
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के गांव टांकड़ी-बावल रोड पर मंगलवार को कैंटर व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है। कैंटर गलत दिशा में आ रला था। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पिता-पुत्र पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। बावल थाना पुलिस ने फरार कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार गांव टांकड़ी निवासी करीब 38 वर्षीय दीपक मंगलवार को वह अपने बेटे 12 वर्षीय बेटे भवदीप के साथ बाइक पर अपने गांव से ही कुछ दूर आगे मोहनपुर में एक पेट्रोल पंप पर गया था। वापस लौटते समय मोहनपुर के पास ही कैंटर ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले लोगों ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


दीपक बावल औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता था। हादसे की सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस भी ट्रॉमा सेंटर पहुंची। पुलिस ने दीपक के चाचा सेना से रिटायर्ड कैप्टन भीम सिंह चौहान की शिकायत पर फरार कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों के मुकाबिक, मृतक दीपक की एक बेटी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed