{"_id":"587290424f1c1be165ba8397","slug":"atm-bank-cash-cutomer-rewari-crime-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कोड पूछकर खाते से उड़ाए 19 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कोड पूछकर खाते से उड़ाए 19 हजार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बैंक का मैनेजर बनकर क्षेत्र के एक व्यक्ति से फोन पर एटीएम का पासवर्ड पूछकर 19 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर खोल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला रेवाड़ी के गांव मूंदी निवासी सत्यवान के पास 20 दिसंबर को चंडीगढ़ से एक फोन आया।
सत्यवान ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने एक बैंक चंडीगढ़ का मैनेजर बताया। उस व्यक्ति ने सत्यवान को बताया कि उसका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है। इसलिए उसे चालू करवाने के लिए कार्ड के नंबर व पासवर्ड बताना होगा। सत्यवान ने अपने कार्ड के नंबर उस व्यक्ति को बता दिया। नंबर के बताने के बाद उसके खाते से 19 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया है। सत्यवान को आभास हो गया है कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। उसने इसकी शिकायत खोल थाना पुलिस को देते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जांचकर्ता डहीना पुलिस चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सत्यवान के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से ऐेसे मामलों में सावधान रहने और फोन पर पासवार्ड न बताने की भी अपील की है।