फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of murder of daughter and wife arrested in Rewari of Haryana

रेवाड़ी: पत्नी व बेटी की हत्या कर दो दिन तक शवों के पास रहा था दिनेश, आर्थिक तंगी के कारण करना चाहता था आत्महत्या

Tue, 10 May 2022 08:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 May 2022 08:10 PM IST
सार

शहर के कृष्णानगर मोहल्ले में चार मई को हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि वह हत्या के बाद आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन करने की हिम्मत नहीं कर पाया और दो दिन तक वहीं कमरे में रहा।

विज्ञापन
Accused of murder of daughter and wife arrested in Rewari of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के कृष्णा नगर मोहल्ले में पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी दिनेश डाबरा दो दिन तक कमरे में शवों के पास रहा। चार मई को घटना को अंजाम देने के बाद वह छह मई को फरार हुआ था। वह आर्थिक तंगी के कारण परिवार की हत्या कर खुद आत्महत्या करना चाहता था। यह खुलासा सोमवार की शाम अपने पैतृक गांव शेखपुरा जागीर, करनाल से गिरफ्तार आरोपी दिनेश डाबरा ने पुलिस की पूछताछ में किया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


छह मई को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मोहल्ला कृष्णा नगर स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित  कमरे से करनाल के गांव शेखपुरा जागीर निवासी रुबीना उर्फ साक्षी और उसकी चार साल की बेटी अवनी के शव बरामद किए थे। दोनों के गलों पर निशान भी मिले थे। पुलिस को छत पर लगी पाइप के हुक से लटक रही बेड और दुपट्टे भी बरामद किया था।

विज्ञापन

 

शेखपुरा जागीर निवासी बशीर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि रुबीना ने 2016 में गांव के दिनेश डाबरा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर साक्षी बन गई थी। रुबीना ने अपनी मां को दिनेश की ओर से मारपीट व परेशान करने की जानकारी दी थी। तीन मई को भी रुबीना ने अपनी मां को फोन किया था। बशीर ने दिनेश डाबरा पर दोनों की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


चार मई को की थी हत्या  
पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी दिनेश लगातार अपनी जगह बदल रहा था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह बावल स्थित कंपनी में ऑपरेटर था। उसने कंपनी से ऋण और कई बैंकों से लोन लिया था। प्रेम विवाह करने के बाद उसके व साक्षी के परिजन नाराज थे। किसी से कोई संपर्क नहीं था। वह एक-एक रुपये के लिए मोहताज हो गया था।

 

आर्थिक तंगी के कारण वह परिवार के साथ आत्महत्या करना चाहता था। चार मई को उसने दुपट्टे से गला घोंट कर पत्नी साक्षी और उसके बाद बेटी अवनी की हत्या कर दी। वह खुद भी आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन उसी दौरान मकान मालकिन के आने की आवाज सीढ़ियों में आने लगी। इसके बाद वह कमरे से बाहर आ गया। वह आत्महत्या करने की हिम्मत नहीं कर पाया और दो दिन तक वहीं कमरे में रहा। छह मई को वह कमरे से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed