{"_id":"6aad73026eaf8ce84e0494b6","slug":"even-after-24-hours-the-spa-center-owner-hasnt-reached-the-police-station-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-165167-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 24 घंटे बाद भी कोतवाली नहीं पहुंचा स्पा सेंटर संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 24 घंटे बाद भी कोतवाली नहीं पहुंचा स्पा सेंटर संचालक
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर के सूरहुरपुर मार्ग स्थित बहुमंजिला मकान में बिना वैध अनुमति संचालित किए जा रहे स्पा सेंटर के मामले में कार्रवाई के 24 घंटे बाद भी संचालक पुलिस के सामने नहीं पहुंचा। पुलिस ने सेंटर पर मिले तीन कर्मचारियों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। अब सेंटर के संचालन से जुड़े दस्तावेज और संचालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम मधुमिता सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव और नायब तहसीलदार उत्कर्ष सिंह ने पुलिस टीम के साथ स्पा सेंटर पर छानबीन की थी। मौके पर रिसेप्शन काउंटर पर कोलकाता व हरियाणा की दो युवतियों के अलावा एक युवक मिला था। अधिकारियों ने सेंटर के लाइसेंस, संचालन की अनुमति और अन्य अभिलेखों की जानकारी ली। जांच के दौरान वैध अनुमति पत्र न मिलने की बात सामने आई थी।
प्रारंभिक जांच में सेंटर का संचालन गोरखपुर निवासी अरुण यादव की ओर से किए जाने की जानकारी मिली थी। कार्रवाई के बाद संचालक को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी वह पुलिस के सामने नहीं पहुंचा। एसडीएम मधुमिता सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सेंटर के लाइसेंस आवेदन, मकान के किरायानामा, संचालन की अनुमति और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।